फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गो संरक्षण केंद्र स्थापना को मिलेगी गति

गो संरक्षण केंद्र स्थापना को मिलेगी गति

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र स्थापना को मिलेगी गति
निराश्रित व बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए होगी व्यवस्था
विज्ञापन

सीतापुर। योगी सरकार निराश्रित व बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए सर्वाधिक फिक्रमंद है। इसकी झलक बजट में दिखी। ग्रामीण क्षेत्र में गोवंश रखरखाव, गोशाला निर्माण व शहरी क्षेत्र में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना में कुल 447.60 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

इससे जिले में अधूरे पड़े वृहद गो-संरक्षण केन्द्र की स्थापना में गति आएगी। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल व कान्हा गोशाला का विस्तारीकरण होगा। जिले के ब्लॉक मिश्रिख के ग्राम भिठौली में वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए चयनित जमीन पर कार्य शुरू करा दिया है। मात्र 15 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हो सका है।
विज्ञापन


इसके लिए कार्यदायी संस्था को 50 लाख रुपये दिए गए थे। बजट में इसके तहत राशि का प्राविधान होने से इसकी स्थापना शीघ्र होगी। ग्रामीण क्षेत्र में 21 अस्थाई गोवंश स्थल में से 14 निर्माणाधीन हैं। शहरी क्षेत्र में दो में से एक ही पूर्ण है। कान्हा गोशाला का शहरी क्षेत्र निर्माण नहीं हुआ है। राशि प्राप्त होने पर कार्य प्रारम्भ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हजार बुजुर्गों को पेंशन की जगी आस
सीतापुर। जिले में वर्तमान में 55,663 बुजुर्ग पेंशन का लाभ पा रहे हैं। हजारों लोग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इन्हें पेंशन दी जानी है। बजट में पेंशन के लिए राशि का प्राविधान होने से 11 हजार से अधिक वृद्धजनों को पेंशन मिलने की आस जगी है।

जिला समाज कल्याण अफसर सुधांशु शेखर ने बताया कि उपलब्ध राशि 2010.88 लाख से पात्र वृद्धजनों के खाते में भेज जा चुके हैं। जबकि 11,149 आवेदन पत्र संबंधित एसडीएम-बीडीओ स्तर पर जांच में लंबित हैं। आवेदन स्वीकृत होने पर पेंशन की राशि आने बजट से भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पति की मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की संख्या वित्तीय बरस के शुरुआत में 66,148 थी, जो वर्तमान में 67,786 है। ऑनलाइन आवेदनों की स्वीकृति के साथ ही उन्हें राशि भेजी जाती है। प्रस्तावित बजट से पात्र महिलाएं लाभान्वित होंगी।

16 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा वजीफा
सीतापुर। जिले में पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए संस्थाओं ने 25,989 छात्रों की संस्तुति की है। इनमें से 23,961 छात्र पात्र पाए गए। जबकि 15,422 छात्रों के खाते में राशि भेजी गई। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 44746 छात्रों के नाम अग्रसारित किए गए।


25,537 छात्र पात्र पाए गए। 17,733 छात्रों को छात्रवृत्ति भेजी गई। शेष 16,143 छात्र बजट के अभाव में छात्रवृत्ति से वंचित हैं। इन्हें नवीन बजट से राशि भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed