{"_id":"5c5c7a37bdec22105574eaae","slug":"141549564471-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख में खुलेगा फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख में खुलेगा फायर स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जनता को सहूलियत देने को मिश्रिख तहसील में अब नया अग्निशमन केंद्र खुलेगा। यहां पर कोई अग्निशमन केंद्र न होने की वजह से सीतापुर जिला मुख्यालय से दमकल गाड़ियां भेजी जाती थीं। इससे उनके वहां पर पहुंचने में काफी समय लग जाता था।
इस देरी की वजह से मौके पर सब कुछ जल खाक हो चुका होता था। लेकिन अब यहां के लोगों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जनता को सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में फायर स्टेशन की स्थापना का प्राविधान किया है।
मिश्रिख तहसील में भी अब अग्निकांड होने पर तत्काल लोगों को आग बुझाने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने मिश्रिख के पौराणिक महत्व व हो रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यह धरातल पर उतर आएगी।