फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हादसों ने छीन ली तीन जिंदगियां, एक जख्मी

हादसों ने छीन ली तीन जिंदगियां, एक जख्मी

Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसों ने छीन ली तीन जिंदगियां, एक जख्मी
जिले के अटरिया, मानपुर व थानगांव इलाके में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अटरिया प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र अंतर्गत हिन्द अस्पताल के करीब टायर फटने से एक मौरंग लदा ट्रक हाईवे पर खड़ा था। शुक्रवार की भोर में लखनऊ से सीतापुर की तरफ आ रहा मिनी ट्रक पीछे से खड़े ट्रक में टकरा गया।
विज्ञापन


इसमें मिनी ट्रक के चालक गुलाब सिंह (50) पुत्र रतन सिंह निवासी हाट थाना सफीदो जिला जींद हरियाणा तथा खलासी केशन सिंह (40) पुत्र रनधीर सिंह निवासी राखी थाना नंदू जिला हिसार हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के भेज वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मानपुर प्रतिनिधि के अनुसार परसेहरा गांव में ईंट उतारकर वापस जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुरुवार रात सीतापुर-बिसवां मार्ग पर लालपुर चौराहे के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया उसके नीचे दबकर मजदूर रामदास मौर्य (30) बनवारीलाल निवासी कुरौली थाना रामपुर कला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि मृतक के भाई कामेश्वर की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानगांव प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के कैलाशपुरवा मजरा घेवड़ा नगदापुर में रहने वाला हवलदार सिंह शुक्रवार शाम साइकिल से गुरुद्वारा जा रहा था। घेवड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि कार व चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed