फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कैंप में 50 लोग रक्तदान कर बने महादानी

कैंप में 50 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कैंप में 50 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने आयोजित किया ब्लड डोनेशन कैंप
विज्ञापन

सीतापुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैंप में देर शाम तक 50 महादानियों ने रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा व एसपी आनंद कुलकर्णी की मौजूदगी में संजीवन संस्था के आकाश बजरंगी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सभी रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान डीएम व एसपी ने रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। जिले की आबादी 45 लाख से ज्यादा है। यहां एक ही सरकारी ब्लड बैंक है। यहां अक्सर स्टॉक की कमी के चलते जरूरतमंदों को लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा व एसपी आनंद कुलकर्णी को फीता काटकर ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत करनी थी।

डीएम ने पिछले दिनों 333 यूनिट रक्तदान कराने का रिकॉर्ड बनाने वाली संजीवन संस्था के अगुवाकार आकाश बजरंगी से फीता काटने को कहा। डीएम ने कहा कि जिले में आकाश रक्तदान के नायक हैं, इसलिए कैंप का शुभारंभ यही करेंगे। इस पर आकाश ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए डीएम ने कहा कि रक्तदान को महादान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे किसी की जान बचती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। डीएम व एसपी ने अमर उजाला व सहयोगी संस्था संजीवन की इस पहल को सराहनीय बताया।


रक्तदान का सिलसिला देर शाम तक चला। महिलाओं ने भी रक्तदान को लेकर उत्साह दिखाया। शिविर में सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर, सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. एके शुक्ला, रश्मि मिश्रा, डॉ. पीसी विश्वकर्मा, गिरीश कुमार, अनुपम वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed