फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास

कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास

Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास
मिट्टी का तेल डालकर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कोशिश करने से पहले अफसरों ने पकड़ा

सीतापुर। अपनी जमीन से दबंगों का अवैध कब्जा हटवाने की गुहार पर सुनवाई न होने से आहत एक शख्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।

इससे पहले कि वह खुद को आग के हवाले करता अफसरों ने उसे पकड़ लिया। मिट्टी के तेल से भीगने पर शरीर में जलन के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्मदाह के प्रयास की घटना से कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम सारिका मोहन ने एसडीएम सदर को मामले का स्थलीय जायजा लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राम सागर ने परिवार बढ़ने की वजह से अपनी जमीन पर मकान बनवाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सागर के मुताबिक गांव के ही नंदलाल व बहोरी पुत्रगण भरोसे, चन्द्रभाल, परिक्रमा व गुड्डू, जगदीश, विनोद, छोटकन्ने, राम जीवन, ऊदन, मनोज तथा कल्लू ने उसके सहन में अवैध कब्जा कर रखा है।

नींव खोदने के दौरान इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। जिस पर उसने अवैध कब्जा हटवाने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके बाद लेखपाल व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख कर निशान के आधार पर मकान बनाने की बात कही। लेकिन विपक्षी मकान नहीं बनाने दे रहे हैं।

विरोध पर जानमाल की धमकी देते हैं। इससे आहत राम सागर ने बुधवार की सुबह करीब 9 बजे डीएम की जनसुनवाई में अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके बाद बाहर निकलकर डीएम ऑफिस के सामने प्लास्टिक की केन से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालने लगा। खुद पर मिट्टी का तेल डालता देख अफसर उसकी मंशा भांप गए।


इससे पहले कि वह माचिस निकालकर आग लगाता, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल व अन्य अफसरों ने उसे पकड़ लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डीएम सारिका मोहन ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed