{"_id":"62715eedb0ddf12feb5dc248","slug":"14-children-become-victims-of-food-poisoning-after-eating-ice-cream","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर:आइसक्रीम खाने से 14 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार, पुलिस की हिरासत में विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर:आइसक्रीम खाने से 14 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार, पुलिस की हिरासत में विक्रेता
Tue, 03 May 2022 10:27 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 10:27 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। एसओ अटरिया सुरेश कुमार ने बताया आइसक्रीम विक्रेता से पूछताछ की जा रही है। आइसक्रीम के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सीतापुर के थाना अटरिया इलाके में ईद के त्योहार पर लगे एक मेले में आइसक्रीम खाने से 14 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। परिजनों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। आइसक्रीम का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी बच्चे थे, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को ईद के अवसर पर अटरिया इलाके में पड़ने वाले गांव मनवा में मेला लगा हुआ था। मेले में एक आइसक्रीम विक्रेता ने बच्चों को आइसक्रीम बेची। आइसक्रीम खाने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जब बच्चों से हालत बिगड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया की आइसक्रीम खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है। आनन-फानन में एक ही गांव के शाकिब, सारिफ, अकिब, अबू आफताब, आयशा, रहनुमा, उमेवा, इरफान, साफिया अल्फिया, फौजिया खातून, चांद बाबू, इकरा आदि करीब 14 से अधिक बच्चों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ और बच्चों की भी तबियत बिगड़ी है। जिनको परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन