फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   139 teachers got schools

139 शिक्षकों को मिल गए विद्यालय

Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
139 teachers got schools
बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग कराते शिक्षक। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दो दिवसीय काउंसिलिंग में सोमवार को 139 शिक्षकों ने अपने पसंद के विद्यालय चुने। अब यह शिक्षक अपने विद्यालय जाकर ज्वाइनिंग करेंगे। तीन दिन के अंदर इनको ज्वाइनिंग कर बीएसए कार्यालय को रिपोर्ट देनी होगी। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में 326 शिक्षक गैर जिलों से आए हैं। इन शिक्षकों ने सात फरवरी तक बीएसए कार्यालय पर ज्वाइनिंग दे दी थी। उसके बाद यह विद्यालय पाने के लिए भटक रहे थे।
विज्ञापन

इस पर दो दिवसीय काउंसिलिंग बीएसए कार्यालय पर आयोजित की गई थी, लेकिन पहले दिन शनिवार को विद्यालय विकल्प कम मिलने पर शिक्षक भड़क गए थे। उन्होंने बीएसए कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शासन ने विकल्प बढ़ाने से मना कर दिया। इससे बाद शिक्षकों ने ओपेन स्कूल से ही अपने पसंद के विद्यालय चुने। सोमवार को सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग शुरू हुई। शिक्षकों ने बाहर लगी लिस्ट से अपने विद्यालय को देखा।
विज्ञापन

उसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर अपने विद्यालय लॉक कर दिए। अब बीएसए विद्यालय आवंटन का लेटर जारी कर शिक्षकों को देंगे। उसके बाद शिक्षक अपने विद्यालय में जाकर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग संपन्न
दो दिवसीय काउंसिलिंग संपन्न हो गई है। अब शिक्षक विद्यालय जाकर ज्वाइन कर पढ़ाई सुचारु रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे।
- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed