{"_id":"5ca25972bdec2213f01beb9c","slug":"131554143602-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से उड़ाया साढ़े चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों से उड़ाया साढ़े चार लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों से 4.5 लाख का माल चोरी
सीतापुर। चोरों ने दो घरों में घुसकर जेवर, नकदी, बर्तन समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया।
रामपुर मथुरा क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी सईद ने बताया कि रविवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर चार बक्से चुरा ले गए। बक्से गांव के बाहर ले जाकर चोरों ने उनके ताले तोड़े और उनमें रखी सवा लाख की नकदी, जेवर सहित करीब चार लाख का माल चुरा ले गए।
सोमवार सुबह सईद को चोरी होने का पता चला। गांव के बाहर खाली बक्से पड़े मिले। सईद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
थानगांव के लड़िलापुर मजरा गंगापुरवा गांव निवासी संतोष के घर में रविवार रात सीढ़ी लगाकर घुसे चोर 18 हजार की नकदी, जेवर सहित लगभग 50 हजार का माल चुरा ले गए। संतोष ने भी पुलिस को सूचना दी है।