{"_id":"5c97d197bdec222dc9130427","slug":"131553453463-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबौर में अज्जेपुर झील में गिरा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबौर में अज्जेपुर झील में गिरा किशोर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर लगे मेले को देखने के लिए जाते समय अज्जेपुर झील को पार कर रहा एक किशोर का संतुलन बिगड़ने से वह बांस से बने जर्जर पुल से गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मेला कमेटी पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। हालांकि मृतक के परिवार ने कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना तंबौर इलाके के ग्राम अज्जेपुर के बाहर बाबा कैलाशनाथ स्थल पर मेला लगा है। यहां पर हर साल मेला लगता है। बताया जाता है कि मेला देखने के लिए अज्जेपुर गांव का निवासी साहिल (12) पुत्र सकील रविवार को अपने दोस्त समीर पुत्र महफूज के साथ जा रहा था। मेला जाने के लिए अज्जेपुर झील को पार करना पड़ता है।
बताया जाता है कि दोनों बालक अज्जेपुर झील पर बने बांस के पुल को पार कर जा रहे थे। इस बीच साहिल का पैर फिसल गया। इससे संतुलन बिगड़ने से वह झील में गिर गया। पानी अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा। घटना को देख लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक साहिल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे को लेकर लोगों ने मेला कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि मेला का प्रबंध करने वाली कमेटी ने सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की थी। पुल जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है।
एसओ तंबौर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई सूचना दी गई है। किशोर की मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।