{"_id":"5be089dfbdec2269a12fca54","slug":"131541442015-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रतिष्ठित रेंस्टोरेंटों पर हुई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रतिष्ठित रेंस्टोरेंटों पर हुई छापेमारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सोमवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में छापा मारकर यहां से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने एफएसओ प्रमोद कुमार वर्मा ने शहर के माल गोदाम के निकट राणीसती मिष्ठान भंडार से मोतीचूर के लड्डूू का नमूना लिया। एफएसओ रविद्र नाथ वर्मा ने दही का नमूना भरा। बस स्टॉप के नजदीक राजस्थानी स्वीट हाउस से एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी ने काजू कतली बर्फी का नमूना लिया।
बरई जलालपुर के मदन जनरल स्टोर से एफएसओ अजय कुमार ने सरसों तेल का नमूना भरा। एफएसओ कृत्रि गुप्ता ने सरसों तेल का नमूना लिया। सिधौली के बन्दरिया बाग में सुशील यादव की दुकान से नारियल के लड्डू का नमूना लिया। एफएसओ कुुसुम सिंह ने छोटेलाल की दुकान से बेसन लड्डू का नमूना भरा। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।