फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बरसात में खस्ताहाल हुई शहर की सड़कें

बरसात में खस्ताहाल हुई शहर की सड़कें

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बरसात में खस्ताहाल हुई शहर की सड़कें
सीन-1
विज्ञापन

गिरते फिसलते स्कूल आ-जा रहे बच्चे
शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल जाने वाला मार्ग कीचड़ से भरा हुआ है। जबकि इसी मार्ग से सुमित्रा, स्टडीवेल सहित कई अन्य स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल रूप से भी सड़क बहुत व्यस्त रहती है। जब मार्ग खराब है तो आने जाने में बहुत दिक्कत होती है।

बरसात की वजह से इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें फंसकर बच्चे गिर भी जाते हैं। फिर भी नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है। स्टडीवेल स्कूल के प्रबंधक विनीत अग्रवाल का कहना है कि वे कई बार नगर पालिका व जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


सीन-2
बदहाल रास्ते पर रात में होती ज्यादा परेशानी
शहर के पीटीसी जाने वाला मार्ग भी इनदिनों बहुत ही खराब हो चुका है। बरसात की वजह से इस मार्ग में कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां पर पानी भर गया है। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में बहुत दुश्वारियां आ रही है। रात के समय मार्ग पर अंधेरा होने से यह बहुत ही खतरनाक हो जाता है। कई बार यहां पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर। शहर के सड़कों की सूरत दिखाने के ऊपर दिए गए सीन महज बानगी है। जबकि शहर की अधिकांश सड़कें बरसात में टूट-फूट गई हैं। इन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन खतरनाक गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है। जिसके कारण राहगीरों को निकलने में बहुत परेशानी होती है।

बाशिंदों ने एक नहीं कई बार नगर पालिका व जिला प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो सका है। कुछ ऐसा ही हाल मोहल्ले की सड़कों का भी है। विकासनगर जाने वाले प्रमुख मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। यहां पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर भरता है। फिर यही सड़क टूटने का कारण बन चुका है।

शहर की मुख्य सड़क वैदेही वाहिटा-रोडवेज बस स्टेशन- लालबाग चौराहा- कोतवाली से कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा भार्गव कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, श्यामनाथ मार्ग, मिरदही टोला, मुंशीगंज मोहल्ले के संपर्क मार्ग भी बरसात में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके है।

इन हालातों में बाशिंदों को बहुत समस्याएं आ रही हैं। इस बाबत नगर पालिका के ईओ निहाल चंद का कहना है कि बजट के हिसाब से जल्द ही सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी।

लहरपुर से लखीमपुर मार्ग भी है खराब
लहरपुर। लहरपुर से केसरीगंज होते हुए लखीमपुर जाने वाले मार्ग बहुत ही जीर्णशीर्ण अवस्था में आ गया है। इस मार्ग पर मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लहरपुर से लखीमपुर मार्ग करीब 30 किलोमीटर लंबा है। लहरपुर से 15 किलोमीटर लगुचा तक मार्ग गड्ढों से भरा हुआ है।


जिसमें बरसात का पानी भरा होने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 किलोमीटर मार्ग इतना खराब है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। जबकि इस मार्ग पर दो दर्जन बसें, सैकड़ों चौपहिया और दो पहिया वाहन व भारी संख्या में ट्रक प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed