फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मतदान नहीं कर सके पूर्व एमएलसी व पूर्व विधायक त

मतदान नहीं कर सके पूर्व एमएलसी व पूर्व विधायक त

Thu, 30 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मतदान नहीं कर सके पूर्व एमएलसी व पूर्व विधायक त
इस खबर को फोटो नंबर 31 की खबर व फोटो के साथ लगाएं...
विज्ञापन


मतदान नहीं कर सके पूर्व एमएलसी व पूर्व विधायक
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर पोलिंग बूथ से मायूस होकर वापस लौटे

सीतापुर। निकाय चुनाव में पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी अपना वोट नहीं डाल सके। वहीं सिधौली के पूर्व विधायक मनीष रावत का पूरा परिवार मतदान से वंचित रह गया।

वजह, इनका नाम मतदाता सूची से गायब था। मतदान न कर पाने का मलाल इनके चेहरों पर साफ नजर आया। मतदाता सूची में नाम न होने का ठीकरा इन्होंने जिम्मेदार अफसरों के सिर फोड़ते हुए कहा कि अफसरों की लापरवाही से वह मताधिकार से वंचित हुए हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रोटी गोदाम में रहने वाले पूर्व नगर पालिका सीतापुर के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी बुधवार को जब अपना वोट डालने प्रेम नगर पोलिंग बूथ पहुंचे तो वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में नाम न होने से वह वोट डाले बगैर लौट गए। उधर, सिधौली के पूर्व विधायक मनीष रावत के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से नदारद था।

मनीष जब परिवार सहित मतदान करने गांधी विद्यालय पोलिंग बूथ पहुंचे तो वोटर लिस्ट में उनके परिवार का नाम ढूंढे नहीं मिला, जिससे उनका परिवार मतदान नही कर सका।


पूर्व एमएलसी व विधायक ने अफसरों की लापरवाही से नाम गायब होने की बात कही है। एडीएम विनय पाठक ने बताया कि पूर्व विधायक मनीष रावत का नाम लखनऊ के फैजुल्लागंज की मतदाता सूची में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed