{"_id":"599dbc814f1c1b1b428b4630","slug":"131503509633-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर लूटा
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर लूटा
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी राजकुमार मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। मंगलवार को वह मजदूरी करने बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी राजकुमारी मौजूद थी।
मंगलवार की रात पांच सशस्त्र बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। जिसके बाद महिला को असलहे के बल पर धमकाते हुए बक्सा खुलवा कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
जिसके बाद महिला को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल लूट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।