{"_id":"596e34824f1c1bd07a8b4628","slug":"131500394626-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव के विकास के लिए मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में खुली बैठक हुई। यह बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। गांव के लोग प्रधान की मनमानी को लेकर नाराजगी जता रहे थे।
जूनियर हाई स्कूल में बैठक शुरू होने ही वाली थी कि गांव के ललतादेई, जाकिर, मेंहदी, ताहिरा, मजरूल, नौशाद, मोहम्मद असलम ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सरकारी आवास आए हैं। बैंकों से 25-25 हजार रुपये का भुगतान ईंट-भट्ठों को किया गया है। इसके बावजूद मात्र 3-3 हजार ईंट ही उन्हें मिली हैं। गांव की हरदेई ने आरोप लगाया कि प्रधान ने बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि कागज अपने पास जमा कर रखे हैं। हंगामे के चलते बैठक नहीं हो सकी। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि हंगामे की वजह से बैठक नहीं हो पाई। वहीं ग्राम प्रधान भी बैठक में मौजूद नहीं थीं।