{"_id":"5d24db0e8ebc3e6cfa3be8cc","slug":"131-joint-marriages-sitapur-news-lko469804687","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में मंगलवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अजब-गजब नजारा देखने को मिला। यहां पर हिंदू समाज और मुस्लिम समाज की गरीब बेटियों के विवाह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार हुए। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू समाज के जोड़ों के विवाह कराए।
जबकि मुस्लिम समाज के जोड़ों को मौलवियों ने निकाह कबूल करवाया। समारोह में 128 हिंदू समाज की बेटियों के विवाह हुए। जबकि नौ अल्पसंख्यक कन्याओं का निकाह भी हुआ। ये काम सरकारी खर्च पर किया गया। ब्लॉक व जिले के अफसरों ने बरातियों व जनातियों की खातिरदारी की।
डीएम ने सभी जोड़ों के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने वेदी पर जाकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए पुष्प वर्षा की। गल्ला मंडी परिसर शहनाई से गूंज उठा। 131 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। वहीं पूरे विधि विधान से उनका विवाह कराया गया। इस दौरान पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन
जिले के आला अफसर बरातियों के स्वागत के लिए मौजूद रहे। शहनाई की धुन के बीच 122 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वहीं नौ मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 131 जोड़ों का धूमधाम से विवाह हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम अखिलेश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार एवं अन्य सभी अधिकारियों ने जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित कराकर वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए हार्दिक बधाई दी एवं उनके मंगलमय भविष्य की कामना भी की।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कन्या के खाते में धनराशि 35 हजार एवं उपहार सामग्री की धनराशि 10 हजार तथा कार्यक्रम आयोजन की धनराशि छह हजार इस प्रकार प्रत्येक जोड़ों पर 51 हजार रुपए खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गरीब परिवारों की शादी योग्य कन्याओं के विवाह में सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक नवीन एवं अभिनव प्रयास है, जिसके सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के जरूरतमंद निराश्रित परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर सीडीओ संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोनिका लाल, प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी, डीएओ अखिलानंद पांडे सहित जिला स्तरीय अधिकारी व खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।