फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   129 students waved the flag of success

129 होनहारों ने लहराया कामयाबी का परचम

Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
129 students waved the flag of success
- फोटो : Demo pic
सीबीएसई 10वीं के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित कर दिए गए। नतीजे आते हुए विद्यार्थी खुशी में झूम उठे। 10 सीजीपीए (क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) पाने में इस बार छात्राएं आगे रहीं। जिले के दस कॉलेजों में 998 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 129 बच्चों ने 10 सीजीपीए पाए।
विज्ञापन


रिजल्ट में स्टडीवेल पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। यहां पर सर्वाधिक 23 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। वहीं दूसरे नंबर पर ग्रीन फील्ड एकेडमी के विद्यार्थी रहे। यहां के 22 बच्चों ने 10 सीजीपीए अर्जित किए।
विज्ञापन


हाईस्कूल के नतीजे दोपहर दो बजे आने थे। इससे पहले ही विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई। ढाई बजे के करीब विद्यार्थी के हाथों में उनके परिश्रम का फल मिल गया। इससे छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। सफल विद्यार्थियों ने पहले अपने गुरुजनों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद अभिभावकों का आशीर्वाद लेकर जश्न में डूब गए। केंद्रीय विद्यालय में 126 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 17 ने 10 सीजीपीए पाए। एलपीएस स्कूल में 117 विद्यार्थियों के सापेक्ष 15 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। महर्षि विद्या मंदिर में 90 विद्यार्थी पंजीकृत थे।

जिसमें 14 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 157 में 21 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। जवाहर नवोदय विद्यालय में 79 विद्यार्थियों के सापेक्ष एक विद्यार्थी ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। सुमित्रा मॉडर्न स्कूल के 89 के सापेक्ष तीन व स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में 151 के मुकाबले 23 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।


एल्पिस ग्लोबल स्कूल बिसवां में 47 विद्यार्थियों के सापेक्ष 13 ने 10 सीजीपीए अंक अर्जित किए। ग्रीनफील्ड एकेडमी में 100 में 22 ने 10 सीजीपीए अर्जित किए। सभी स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed