{"_id":"5cc5f620bdec220775592c38","slug":"121556477472-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के साथ बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के साथ बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल भरी आंधी व चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिखे कर्मचारी
सीतापुर। चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए सरकारी मुलाजिमों ने रिटर्निंग अफसरों को अपनी हाजिरी दी और उपस्थिति लगने के बाद उन्हें फाइनल ड्यूटियां रिसीव कराई गईं। साथ ही पोलिंग अफसरों को बूथवार अलॉट ईवीएम सौंपी गईं। बाद में प्रत्येक पोलिंग पार्टियों के अन्य अफसरों को एकत्रित कर उन्हें यहां से बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।
यहां की मिश्रिख (सुरक्षित) लोकसभा सीट की मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में 417 पोलिंग बूथों पर मय इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों के साथ मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए। खास बात तो यह है कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय मतदान कार्मिकों को धूल भरी आंधी व चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक दृष्टि से सीतापुर जिले में चार संसदीय क्षेत्र सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज आते है। सीतापुर संसदीय सीट में सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता एवं महमूदाबाद विधानसभाएं आती है। जबकि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में महोली व हरगांव विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
बाकी कस्ता, मोहम्मदी विधानसभाएं पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी की आती है। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में यहां की सिधौली विधानसभा सीट आती है। बाकी शेष विधानसभाएं लखनऊ जिले की आती है। इसी प्रकार मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में सीतापुर जिले की मिश्रिख विधानसभा सीट आती है। शेष बिल्लौर, संडीला, मल्लावां विधानसभा क्षेत्र हरदोई में आते हैं।
चुनाव आयोग के फरमान पर मिश्रिख संसदीय सीट के लिए चौथे चरण यानी 29 अप्रैल तथा सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए पांचवें चरण यानी छह मई को मतदान होगा। इसके लिए मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में 263 केंद्र व 417 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कार्मिक लगाए गए हैं।
मतदान दिवस के एक दिन पहले मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का रविवार सुबह से ही जिला मुख्यालय की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था। सुबह सात बजे से मतदान कार्मिकों की मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र बनाए गए स्टॉलों पर अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई थी।
सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही पोलिंग अफसरों को ईवीएम सौंपी गईं। पोलिंग पार्टियों को संकलित कर उन्हें जिला मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। सभी बूूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं।
मॉक पोल के लिए सामग्री व धूम्रपान निषेध का दिया बैनर
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए लेखन सामग्री वितरण की अलग से व्यवस्था थी। इस पंडाल की कमान एई डीआरडीए एके सिंह, संख्या सहायक संजय प्रकाश, संजय निगम सहित अन्य जिम्मेदार संभाले थे।
इनके द्वारा प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को मॉक पोल के लिए सामग्री दी गई। प्रति पोलिंग पार्टी धूूम्र पान निषेध का बैनर, लू से बचने के उपाय का चार्ट सहित अन्य लेखन सामग्री 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई।
सभी पंडालों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
सभी पोलिंग पार्टियां बिना किसी व्यवधान के अपने बूथों को रवाना हो जाए, इसके लिए डीएम अखिलेख तिवारी, एसपी एलआर कुमार, सीडीओ संदीप कुमार व एडीएम विनय पाठक समेत अन्य प्रशासनिक अफसर सभी पंडालों को जायजा लेते रहे। साथ ही जहां कमियां दिखी, वहां जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह ने कई बार अनुपस्थित कार्मिकों के नाम पुकार कर उन्हें मतदान ड्यूटी लेकर बूथ पर जाने के लिए निर्देशित किया। अन्यथा एफआईआर दर्ज कराने के सूचना से संबंधित तमाम कार्मिक अपने पंडाल पहुंचे।
गर्मी से गश खाकर बेहोश हुई महिला
मतदान अधिकारी द्वितीय में नियुक्त कार्मिक प्रचंड गर्मी के कारण गश खाकर बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा खैराबाद में क्लर्क हैं। उन्हें पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। मतदान कार्य करने में असमर्थ बीमार और दिव्यांगों की भी ड्यूटी लगने से वह ड्यूटी कटाने के लिए जिम्मेदारों से गिड़गिड़ाते रहे।
नगर पालिका सीतापुर के ईओ जीपी पांडेय की लापरवाह कार्यशैली का नजारा मैदान पर दिखा। इनके द्वारा पानी का छिड़काव न कराने से कार्मिक धूल से नहा गए। पीने के पानी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से गेट पर लगे हैंडपम्प पर कार्मिकों की भीड़ लगी रही। सचल शौचालय नहीं दिखा।
बसों पर सवार कार्मिकों ने किया खुशी का इजहार
मिश्रिख लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने के लिए तमाम युवा कार्मिकों को ड्यूटी करने का मौका मिला। इन कर्मचारियों में मतदान कराने का उत्साह दिखा। यह कार्मिक जब बूथों पर रवाना होने के लिए बसों पर बैठे तो हाथ हिलाकर खुशी का इजहार किया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए अच्छी बसों की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था की मतदान कार्मिकों ने सराहना की।
पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में रहेंगे पोलिंग बूथ
मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए सीतापुर जिले में पड़ने वाली एकमात्र मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र का शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस, प्रशासन ने कमर कस ली है। 29 अप्रैल को होने जा रहे इस चुनाव को लेकर रविवार को भी फोर्स रवाना की गई।
एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि मिश्रिख में चुनाव कराने के लिए पांच कंपनी यानी लगभग पांच सौ पैरामिलिट्री के जवान रवाना किए गए हैं। इसके अलावा 50 दारोगा, 50 हेड कांस्टेबिल, 330 पुलिस आरक्षी, 1081 होमगार्ड जवान भेजे गए हैं।
41 बूथों पर लाइव होगा मतदान
मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के 41 बूथों पर मतदान का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए यहां के 41 वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जिससे आयोग समेत जिला प्रशासन कंट्रोल रूम में बैठकर मतदान का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।