{"_id":"5c5f27dcbdec22739e2a53ff","slug":"121549739996-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू बेटियों ने लिए फेर तो मुसलिमों के निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू बेटियों ने लिए फेर तो मुसलिमों के निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉकों में सजे शादी पंडाल, बजीं शहनाई
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिले भर की निर्धन कन्याओं के हाथ पीले किए गए। हिंदू समाज के बेटियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के संग अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए तो मुसलिम बेटियां का मौलवियों ने निकाह कराया। ब्लॉकों व निकायों में हुए सामूहिक विवाह में 192 कन्याओं को जीवन साथी मिला।
वर-वधू को जन प्रतिनिधियों समेत अफसरों ने आशीर्वाद दिया। इससे गरीब परिवारों ने खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर पंडाल सजाए गए। यहां पूर्व मेें हुए पंजीकरण के अनुसार कन्याओं की शादी संबंधित धर्मों के रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से कराई गई।
रामपुर मथुरा ब्लाक परिसर 22 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें चार मुस्लिम जोड़े भी शामिल हुए। 19 कन्याएं रामपुर मथुरा एवं तीन कन्याएं रेउसा ब्लॉक की थी। शादी समारोह में विधायक सेउता ज्ञान तिवारी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी कराने का लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन
ऐसी कन्याओं का विवाह कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। सामूहिक शादियों के आयोजन ब्लॉक स्तर पर कराएं जाएंगे। इस पुण्य कार्य में जनता, समाजसेवी, उद्योगपति भी बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान योजना की जानकारी दी। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के खाते में छह हजार रुपए देने का फैसला लिया है।
बीडीओ हनुमान प्रसाद ने बताया कि कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपए उसके बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही शादी के लिए जरूरी सामान दिया जाता है। एडीओ पंचायत संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्र, लक्ष्मी मौर्य, विक्कू अवस्थी, राम मनोरथ, सतनाम सिंह, रंजीत सिंह, मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
मिश्रिख प्रतिनधि के अनुसार ब्लॉक मिश्रिख, सिधौली, गोंदलामऊ एवं मछरेहटा के 77 जोड़ों का विवाह कराने के लिए ब्लॉक मिश्रिख परिसर में पंडाल सजाया गया। यहां आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, पिसावां ब्लॉक प्रमुख राम किंकर पांडे, सांसद अंजूबाला के प्रतिनिधि राम किशोर वर्मा आदि ने कन्याओं को आशीर्वाद दिया।
सभी जोड़ों की रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई। आवश्यकता की वस्तुएं प्रदान की गईं। ब्लाक हरगांव में सबसे अधिक 57 कन्याओं के हाथ पीले किए गए। यहां पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बीडीओ समेत अन्य जिम्मेदारों ने कन्याओं का आशीर्वाद देते हुए धूमधाम से विवाह कराया।
पिसावां प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक पिसावां मुख्यालय पर 15 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर सोमवती, प्रीती वर्मा, अनामिका, सोनी देवी, रूपा देवी, रोहिनी, सरोजनी, राधा देवी, रिंकी देवी, पिंकी, जय देवी, सुधा देवी, पूजा, शीलू त्रिपाठी एवं हिमांशी रस्तोगी के हाथ पीले किए गए।
बीडीओ रामकुमार उपाध्याय,एडीओ समाज कल्याण सतीश वैश्य सहित अन्य की मौजूदगी में जोड़ों ने सात फेरे लिए। सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसी प्रकार महोली में 21 जोड़ों की शादी कराई गई। बीडीओ समेत अन्य की मौजूदगी में सभी कन्याओं को जरूरत का सामान दिया गया। गाजे-बाजे के साथ वर-वधू की विदाई की गई।