{"_id":"5c5c2e46bdec224b57504e09","slug":"121549545030-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से नगदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी व जेवर समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए तीन लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय थाना व कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी लकड़ी कारोबारी ताज ठेकेदार मंगलवार को परिवार समेत लखनऊ गए थे। रात में चोर दीवार फांदकर खाली पड़े घर में दाखिल हुए और नकदी व जेवर पार कर दिया। सुबह नौकरानी घर की सफाई करने पहुंची तो सामान बिखरा देख गृह स्वामी को सूचना दी।
गृह स्वामी ने घर पहुंचकर आलमारी में रखी 95 हजार की नकदी व जेवरात सहित करीब दो लाख का सामान चोरी होने का अनुमान लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया है। वहीं, आजाद नगर के मौलाना इस्लामुद्दीन के घर से चोरों ने एक मोबाइल व कपड़े पार कर दिए। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।