{"_id":"5bdf3477bdec2269af6496e4","slug":"121541354615-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर जमकर बरसेगी लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर जमकर बरसेगी लक्ष्मी
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। धनतेरस को लेकर लोगों में उल्लास है। पर्व को लेकर बाजार सज गया है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक छा गई है। धनतेरस को लेकर आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, वाहन, बर्तन व गणेश-लक्ष्मी, कपड़ा बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है। व्यापारी इस बार करीब 70 करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान लगा रहे हैं।
रविवार को दिनभर दुकानों पर तैयारी होती रही। व्यापारी इन आइटमों को दुकान की शुरुआत में ही लगाने में व्यस्त रहे। इस बार कई नए ऑफर लोगों को आकर्षित करेंगे। कहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान पर मोबाइल का ऑफर मिल रहा है तो कहीं बाइक की खरीद पर चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। यह लोक लुभावन ऑफर जरूर ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। इस उम्मीद के साथ व्यापारी धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं।
बर्तन बाजार में नए फैंसी आइटम
बर्तन बाजार इस बार धूम मचाने को तैयार है। बाजार में कई नए प्रकार के फैंसी आइटम आए है। इनमें गिलास, कटोरी, थाली, मग, बॉल्टी सहित तमाम क्रॉकरी है। बर्तन कारोबारी अचल का कहना है कि उम्मीद है पूरे जिले में 10 करोड़ से अधिक का बर्तन कारोबार होगा। क्योंकि हर घर में एक नया बर्तन जरूर खरीदा जाता है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बाजार में बर्तन मौजूद हैं। 10 रुपये से लेकर 10 हजार तक के बर्तन बिकेंगे।
विज्ञापन
20 करोड़ का सराफा कारोबार होगा
आभूषण बाजार में चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सिक्का व डालर अपनी अहमियत दिखाने को बेताब हैं। व्यापारी भगवती का कहना है कि धनतेरस के दिन 20 करोड़ के आसपास आभूषण बाजार होने की उम्मीद की जा रही है। इस बार महंगे की अपेक्षा सस्ते आइटम जरूर बिकेेंगे। अधिकतर लोग धनतेरस के दिन चांदी के आइटम खरीदते है। इनमें मूर्ति, सिक्का, पायल, बिछिया आदि शामिल है। पिछले बरस की तुलना में अधिक बिक्री हो सकती है। पिछले बार नोटबंदी का असर था। अब यह समाप्त हो चुका है।
10 करोड़ के बिकेंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण
इलेक्ट्रानिक बाजार में एलईडी, वॉशिग मशीन, ग्रीजर, आईफोन, मोबाइल, फ्रिज सहित तमाम आइटम ऑफरो के साथ उपलब्ध हैं। हर एक आइटम के साथ कोई न कोई ऑफर जरूर दिया जा रहा है। कहीं मोबाइल मिल रहा है तो कही चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। व्यापारी सोनू का कहना है कि 10 करोड़ से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक बाजार होने की उम्मीद है। इसमें और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
वाहनों की एडवांस बुकिंग
वाहन बाजार में दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुुकी है। इस बाजार 10 करोड़ से अधिक का हो सकता है। इन शोरूमों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सुबह ग्राहक आने पर उनको ऑफर के साथ वाहन दिए जाएंगे। इससे शोरूमों पर अतिरिक्त स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है।
जीआईसी में सजा पटाखा बाजार
जीआईसी के मैदान पर पटाखा बाजार सजने लगा है। रविवार को करीब 20 व्यापारी अपने स्थान पर दुकान लगाने की तैयारी करते रहे हैं। हालांकि धनतेरस पर इस बाजार में कोई खास बिक्री होने की उम्मीद नहीं है। फिर भी धनतेरस के अगले दिन से इस बाजार में भी धूमधड़ाका शुरू हो जाएगा। कई नए तरीके के पटाखे लोगों का इंतजार कर रहे है।