{"_id":"5b2406a64f1c1bfa6e8b8252","slug":"121529087654-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बदलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बदलने से राहत
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश न होने से लोग मायूस, बदली छाए रहने पर भी सताती रही उमस
सीतापुर। जिले में तपती गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से राहत मिली। बादल घिरने से सूरज भी खुलकर अपने तेवर नही दिखा सका। लिहाजा, शुक्रवार को पारा लुढ़ककर 39 डिग्री पर आ पहुंचा। सुबह से लेकर दोपहर तक बादल तो खूब उमड़े-घुमड़े लेकिन बारिश न होने से लोगों को मायूसी हुई।
मौसम के इस बदलाव ने तपिश से कुछ राहत जरूर दिलाई पर उमस से छुटकारा नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। सूरज बादलों के पीछे दुबका रहा। मौसम के इस बदलाव ने तपिश और बदन झुलसाने वाली भीषण गर्मी से राहत दिलाई।
वहीं, बादल छाए देख लोग बारिश होने की उम्मीद लगकर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। लेकिन बादल एक बार फिर बरसे बिना चले गए। दोपहर बाद बादल छंटने से धूप निकली जरूर लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नही होने पर सूरज खुलकर अपने तेवर नही दिखा सका। गुरुवार के मुकाबले पारा दो डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन
मौसम की नरमी ने भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई लेकिन उमस से छुटकारा नहीं मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को पारे में मामूली उछाल से गर्मी बढ़ेगी। लेकिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।