{"_id":"5a4a7ea84f1c1bee6a8b70fa","slug":"121514831528-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत पैंतेपुर का होगा काया कल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत पैंतेपुर का होगा काया कल्प
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पंचायत पैंतेपुर का जल्द ही कायाकल्प होगा। यहां पर सड़कें तो दुरुस्त होगी। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को भी चकाचक किया जाएगा। नगर के चौराहे भी सौंदर्यीकृत होंगे। मंदिर और मस्जिदों का भी जीर्णोद्घार होगा। सोमवार को नवनिर्वाचित बोर्ड बैठक में मेंबरों ने अपनी मुहर लगा दी है।
नगर पंचायत पैंतेपुर सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मौलाना अफजल ने की। बैठक में अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने जून 2017 से दिसंबर 2017 तक आय-व्यय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि हम सबको पर्यावरण की सुरक्षा के साथ जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा।
जिससे आने वाली हमारी पीढ़ी उसका लाभ प्राप्त कर सके। बैठक में राज्य वित्त, चौदहवें वित्त, आदर्श नगर योजना, बीआरजीएफ, डॉ. अब्दुल कलाम नगरीय शौर्य कुण्ड योजना, दो प्रतिशत अवस्थापना निधि निर्माण कार्यों के चयन एवं प्रस्ताव की स्वीकृति तथा बिलों के भुगतान पर विचार विमर्श के बाद पास कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, पेयजल दुरुस्त करने, खराब हैण्डपंपों को रिबोर करने तथा अवरुद्ध पाइप लाइन को चालू करने पर विचार किया गया। जिस पर सदस्यों ने कहा कि जनहित के कार्यों पर हम लोग एकमत हैं और कार्य कराए जाने चाहिए।
बैठक में नगर पंचायत कार्यालय की मरम्मत, मैरिज हाल की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा नगर पंचायत भवन पर दो आवासों का निर्माण की भी स्वीकृति सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। बैठक में गाटा सं. 301 बंजर भूमि पर 33/11 केवीए पावर हाउस का चयन कर प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अलावा मंदिरों, मस्जिदों, चौराहों पर वाटर कूलर लगाने, महानगर के कब्रिस्तान के अंदर खडंजा मार्ग बनाने, 250 केवीए का ट्रांसफार्मर क्रय किये जाने और टैक्सी, बस स्टैंड आदि चौराहों पर यात्रियों के लिए बेंचें बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।
नगर पंचायत चेयरमैन मौलाना अफजल ने कहा कि सभी सदस्यों का मान सम्मान हमेशा सिरों पर रखा जायेगा तथा आप लोगों के सहमति से नगर के विकास की प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। बैठक में जैनी टोला व लोधपुरवा में तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं मढ़ी मंदिर में दुकानों के पीछे रैन बसेरा बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सदस्यों ने डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर किए। बैठक में सभासद रामकुमारी, जीमल अहमद, ऐनुलहक, शरीफुन निशां, मुश्ताक अहमद, मो. दानिश, परवीन जहां आदि उपस्थित रहे।