फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अस्पताल में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप

अस्पताल में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप

Sun, 23 Jul 2017 09:46 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप
अस्पताल में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन

चिकित्सक ने दी कोतवाली में तहरीर
पुलिस ने कहा, शराबी कर रहा था हंगामा, वीडियो बनाने की बात गलत

सीतापुर। जिला अस्पताल में रविवार सुबह लेबर रूम में घुसकर मोबाइल से महिला मरीजों का वीडियो बनाने और मना करने पर हंगामा करने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। उधर पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाला एक शराबी था, जो नशे में धुत था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो बनाने की बात गलत है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दो लोग अचानक लेबर रूम में घुसकर मोबाइल से महिला मरीजों का वीडियो बनाने लगे। इस पर महिला चिकित्सकों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें एक ने खाकी वर्दी पहन रखी थी, जबकि दूसरा सादे कपड़ों में था। जब स्टाफ ने मना किया तो दोनो व्यक्ति अभ्रदता करते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में स्टाफ के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर डॉ. रितु चौधरी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद इस मामले की जांच की गई। अस्पताल परिसर में पहुंचकर उस व्यक्ति की पहचान की गई, जिस पर आरोप लगाया जा रहा था। वह व्यक्ति शराब के नशे में धुत था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया व्यक्ति तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरेपारा निवासी कौशल किशोर है। उसकी पत्नी पुष्पा देवी आशा बहू है। पति पत्नी गांव के संदीप की पत्नी गीता देवी को भर्ती कराने जिला महिला अस्पताल आए थे। गीता देवी जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने शराब के नशे में अस्पताल में हंगामा किया था। मोबाइल से वीडियो बनाने की बात गलत है। उसे शांतिभंग की आंशका में जेल भेजा गया।
विज्ञापन


वीडियो बनाने की मिली शिकायत
महिला अस्पताल में मोबाइल से वीडियो बनाने की शिकायत मिली है। इस मामले में स्टाफ ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
डॉ. ध्रुवराज सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed