{"_id":"62bb4484ff03fb60d77d01b5","slug":"12-teachers-did-not-submit-documents-sitapur-news-lko63727004","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 शिक्षकों ने जमा नहीं किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 शिक्षकों ने जमा नहीं किए दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में राज्य पुरस्कार के लिए 12 शिक्षकों ने अभी तक अभिलेख जमा नहीं किए है। इन शिक्षकों ने केवल ऑनलाइन आवेदन किया है। इसकी वजह से इन शिक्षकों की जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों में से एक बेहतर शिक्षक को प्रति वर्ष राज्य पुरस्कार से नवाजा जाता है। यह पुरस्कार उसी शिक्षक को मिलता है, जिसकी सेवाएं विभाग के लिए बेहतर होती हैं। इसको लेकर इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस प्रक्रिया के तहत 17 शिक्षकों ने आवेदन किए है। इस आवेदन के बाद शिक्षकों को अपने अभिलेखों की एक फाइल बनवाकर बीएसए कार्यालय में जमा करनी होती है। इसके लिए 25 जून तक फाइल जमा करने के निर्देश दिए गए थे।
अभी तक महज पांच शिक्षकों ने ही अपने अभिलेख बीएसए कार्यालय में जमा किए है। इससे इन शिक्षकों की जांच शुरू हो गई है। 12 शिक्षक की फाइल कार्यालय में न आने से इनकी जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले सभी शिक्षक तीन दिन के अंदर कार्यालय को फाइल मुहैया करा दें। जिससे आगे की प्रक्रिया तेज हो सके।