{"_id":"6a23111a594a565a9a056b68","slug":"12-more-hepatitis-patients-found-sitapur-news-c-102-1-slko1053-157377-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हेपेटाइटिस के 12 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हेपेटाइटिस के 12 और मरीज मिले
Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जहांगीराबाद में स्वास्थ्य विभाग की जांच में शुक्रवार को हेपेटाइटिस के 12 और मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 102 से बढ़कर अब 114 हो गई है। 4,552 लोगों की स्क्रीनिंग में ये मरीज मिले हैं। सीएचसी तंबौर से 40 मरीजों का इलाज शुरू कराया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन को दवाओं की डिमांड भेजी गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में चल रही स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। बृहस्पतिवार तक 102 मरीज थे। हेपेटाइटिस सी के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब 114 मरीज हो गए हैं। इनमें हेपेटाइटिस सी के 106 व बी के आठ मरीज शामिल है। 114 मरीजों में करीब 40 का इलाज सीएचसी तंबौर से प्रारंभ हो गया है। जिला अस्पताल के माध्यम से केवल मरीजों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। गांव में रोग फैलने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)