{"_id":"5d4089ef8ebc3e6d0c33ae93","slug":"12-cought-sitapur-news-lko4737247145","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों से लूट मामले में 12 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों से लूट मामले में 12 दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने होमगार्डों से लूटी गई रायफल व कारतूस बरामद कर लिया, लेकिन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस अब तक लुटेरों का पता नहीं लगा सकी। पुलिस ने करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
लहरपुर इलाके में हरगांव मार्ग पर रमुवापुर जाने वाले मोड़ के पास रविवार रात बदमाशों ने पिकेट में लगे लहरपुर के अरुवा बेनी सरायं गांव निवासी होमगार्ड रामस्वरूप व रमेश पटेल को बदमाशों ने पीटकर दो रायफल व दस कारतूस लूट ली थी। वारदात के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हुआ।
काम्बिग के बाद पुलिस ने रायफल व कारतूस बरामद कर ली थी। लेकिन लुटेरों का अब तक पता नहीं लगा सकी। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि घटना से जुड़े कुछ बदमाश गिरफ्त में आ गए है।