फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 children suffring from Meningitis

दिमागी बुखार ने पांव पसारे, 12 बच्चे चपेट में

Fri, 09 Sep 2016 12:06 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 09 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
12 children suffring from Meningitis
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर भर्ती के दो-दो बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

जिले में दिमागी बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। मौजूदा समय जिला अस्पताल में 12 बच्चे दिमागी बुखार की चपेट में हैं। जबकि आठ संदिग्ध बच्चों की जांच की जा रही है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज चल रहा है। जिम्मेदार संसाधनों की कमी का रोना रो रहे हैं। रामकोट के ग्राम गुराईपुर निवासी रामहेत के पुत्र ओमकार (12) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराता रहा।
विज्ञापन


इसी बीच बालक बेहोशी में चला गया। जिसके बाद परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह से मिश्रिख के महम्मदीपुर निवासी विष्णु का पुत्र महेंद्र भी बीमार है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने उसे भी दिमागी बुखार की चपेट में आना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानगांव के कैथ्योरा निवासी पुतान का पुत्र मुकेश (5), इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम सैदापुर निवासी बंशीलाल की पुत्री कांति देवी (5), छतौना निवासी रहीस का पुत्र शानू (10), लहरपुर के ग्राम सुल्ता हरीपुर निवासी जगदीश का पुत्र मोनू (12), खैराबाद के अढ़ावल खुर्द निवासी सुरेश का पुत्र अंबरीश (11), महोली के पेंदरहिया निवासी सिद्दीक की पुत्र साबरुन (12) समेत करीब 20 बच्चे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हैं।


बेड कम पड़ने से एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, जिम्मेदारों का कहना है कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड कम पड़ गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed