फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 cases of corona found

कोरोना के 12 केस मिले

Sat, 08 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
12 cases of corona found
सीतापुर। जिले में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब कोरोना की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में 12 केस मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले एक साथ इतने केस सितंबर 2021 में मिले थे। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 22 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 12 पॉजिटिव केस आए हैं। खास बात यह है अब बालक/बालिकाएं भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 व 12 वर्ष की दो बालिकाएं इसकी चपेट में आई हैं जबकि 14 साल का एक किशोर भी संक्रमित हो गया है। 21 से 55 आयु वर्ग के आठ लोग संक्रमित हुए हैं। 55 साल से अधिक का एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सात महिला व पांच पुरुष कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 22 हो गई है। इनमें से एक मरीज लखनऊ में भर्ती है जबकि 21 मरीज होम क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग इनका बराबर फीडबैंक ले रहा है।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गूगल मीट के जरिए शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। इसमें कसमंडा सीएचसी अधीक्षक गूगल मीट से जुड़े नहीं। इस पर इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं जबकि सिधौली अधीक्षक व महमूदाबाद अधीक्षक पहली व दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही बरती व सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर डीएम ने इन दोनों सीएचसी अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए सीएमओ डॉ. मधु गैरोला को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed