फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कल पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

कल पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Fri, 03 May 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
कल पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
सीतापुर। पांच मई को सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए इंजीनियर्स की ओर से राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के एजेंट व एआरओ की उपस्थिति में प्रत्येक ईवीएम में कंडीडेट की सिटिंग आदि कार्य करने के बाद सभी को ओके किया गया है।
विज्ञापन


एक बॉक्स में दस बूथों पर जाने वाली ईवीएम का रखा गया है। इसी प्रकार वीवीपैट को विधान सभावार आरएमपी डिग्री कॉलेज के कक्षों में सुरक्षित रखा गया है, जिससे पोलिंग पार्टियों का आसानी से इन्हें उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट पीपी उपाध्याय, एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार गिरीश कुमार झा समेत अन्य एआरओ ने कार्यों को अंतिम रूप देने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले बैग में रखी जाएंगी मॉक पोल की पर्चियां
वोट डालने वाला प्रत्येक मतदाता वीवीपैट की स्क्रीन पर अपना मत देख सकेगा। मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा।

इनकी पर्चियों को काले बैग में रखकर डिब्बे में सील बंद की जाएंगी। बूथ पर जाने वाली सामग्री में काले बैग व डिब्बे की व्यवस्था की गई है।

छह मई को मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना की जाएंगी। बूथ पर जाने वाले थैले में वीवीपैट से निकलने वाली मॉक पोल पर्चियों को सुरक्षित रखे जाने के लिए काले बैग एवं डिब्बे की व्यवस्था की गई है।


पांच प्रतिशत ईवीएम से हुआ मॉक पोल
मतदान के दिन इवीएम व वीवीपैट धोखा न दे, इसकी पहले से जांच कर ली गई है। ईवीएम में कंडीडेट सिटिंग करने के बाद विधान सभावार कुल ईवीएम की पांच प्रतिशत का रेंडमली मॉक पोल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed