{"_id":"5b75c3bc42c7927be433de5a","slug":"11534444476-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी का शिकार हुए तीन बस यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी का शिकार हुए तीन बस यात्री
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा, दिल्ली व मुरादाबाद से बसों में सवार होकर आ रहे थे घर
सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी तीन यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह ने बेहोश करके लूट लिया। इनमें एक हरियाणा से, दूसरा दिल्ली से तो तीसरा मुरादाबाद से वापस घर जा रहा था। तीनों ही वारदातों में चालक व परिचालक यात्रियों लावारिस हालत में बस स्टाप पर उतार दिया और चलते बने। पुलिस ने तीनों यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया सानी निवासी सतीश कुमार (26) मजदूर है। वह मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इन दिनों वह हरियाणा में नौकरी कर रहा था। वहां पर कमाने के बाद वह बस से वापस घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि बस में पहले से ही जहरखुरान मौजूद थे।
सफर के दौरान ही रास्ते में जहरखुरानों ने उसको नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे कुछ देर बाद ही यात्री बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही जहर खुरान उसके पास मौजूद करीब 10 हजार नकदी, मोबाइल फोन व सामान लूटकर निकल भागे।
विज्ञापन
इसी तरह से मिश्रिख के श्याम सिंह पुरवा निवासी संतोष कुमार (26) दिल्ली में मजदूरी करता था और लहरपुर के शेख टोला निवासी पप्पू (26) मुरादाबाद में नौकरी करता था। दोनों युवक गुरुवार को रोडवेज की अलग अलग बसों में सवार होकर वापस घर के लिए चल दिए। इन युवकों को भी जहरखुरानों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूट लिया।
बसें जब सीतापुर बस स्टाप पर पहुंची। तब चालक व परिचालक की नजर बसों में बेहोश पड़े यात्रियों पर पड़ी। सभी बसों के चालक व परिचालकों ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर तीनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय बस स्टाप पर ही उतार दिया और चलते बने। इधर जब पुलिस ने तीनों यात्रियों को बेहोश पड़ा पाया। तब पुलिस ने दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।