{"_id":"5b0c4e8b4f1c1b896e8b522a","slug":"11527533195-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ नगर निगम की टीम ने पकड़ा खूंखार कुता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ नगर निगम की टीम ने पकड़ा खूंखार कुता
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। कस्बे में बीते चार दिनों से डेरा डाले लखनऊ नगर निगम की टीम को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। आदमखोर कुत्तों की तलाश में निकली टीम ने एक खूंखार कुत्ता पकड़ा है। दावा किया जा रहा है कि यह कुत्ता उसी गैंग का सदस्य है।
नगर निगम की टीम ने सोमवार को चिन्हित स्थान खैराबाद के कर्बला मैदान में कॉम्बिंग शुरू की। इसी दौरान उन्होंने एक खूंखार कुत्ते को दबोच लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे महेन्द्र शर्मा का दावा है कि यह आदमखोर कुत्ता है तथा काफी दिनों से इस टाइप के कुत्तों की तलाश की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि कुत्ते को उन्होंने अपनी कैचर विधि से पकड़ा है। उन्होंने बताया कि टीम का अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया कुत्ता अब तक पकड़े गए कुत्तों से बिल्कुल अलग है। उसके हावभाव व बर्ताव भी अलग नजर आ रहे हैं। टीम में राजू छोटेलाल, वेदप्रकाश कचनारिया, शकील, सूरज आदि शामिल हैं।