{"_id":"5c5f2415bdec2273792f44f6","slug":"111549739029-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैराबाद-मछरेहटा मार्ग जर्जर, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैराबाद-मछरेहटा मार्ग जर्जर, नागरिक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। खैराबाद-मछरेहटा मार्ग पर इनदिनों काफी जर्जर है। यह मार्ग इतना खस्ताहाल है कि पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। स्थानीय नागरिक लगातार खस्ताहाल सड़क दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके न तो जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान दिया और न ही अधिकारियों ने। जिस कारण सड़क जीर्णशीर्ण हालत में है।
इससे वहां से दोपहिया-चौपहिया वाहनों को तो निकलने में दिक्कतें होती हैं, साथ ही राहगीरों को भी राह चलने में परेशानी होती है। बताते चले कि मछरेहटा से होकर रामगढ़ शुगर फैक्ट्री को गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं, जिनके कारण आम लोग का निकलना मुश्किल हो जाता है।
आदिलपुर बीहट बीरम में गन्ने के सेंटर बने हुए हैं। यहां से फैक्ट्री के लिए जब ओवरलोड ट्रक खस्ताहाल सड़क पर चलते हैं तो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाजार या घर पहुंच पाते हैं। जिम्मेदार अधिकारी शायद किसी भीषण दुर्घटना के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। लोगों ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि जर्जर खस्ताहाल मार्ग को देखते हुए ओवरलोड ट्रकों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।