फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश

बाइक रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 07 Feb 2019 06:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को थमाए फूल
विज्ञापन

सीतापुर। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को शहर में एक बाइक रैली निकाली गई। इसके जरिए लोगों को जागरूक किया गया। चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को फूल देकर नियमों के पालन की नसीहत भी दी।

शहर के सरोजनी वाटिका में पीटीसी के डीआईजी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों को आदत में शामिल करना होगा, तभी सड़क हादसों में कमी आएगी। वाहन चलाते समय छोटी-छोटी असावधनियों से बड़े हादसे होते हैं, जिन्हें रोकना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में सर्वाधिक युवा मारे जा रहे हैं, यह चिंता का विषय है। तत्पश्चात वहां से बाइक रैली जीआईसी चौराहा, लालबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन चौराहा, बहुगुणा चौराहा होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में बाइक चालकों ने हेल्मेट लगाकर जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि ने दोपहिया वाहन चालक तौकीर हसन, अमित श्रीवास्तव, रमेश कुमार, शानू आदि चालकों को हेल्मेट देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान परिवहन विभाग ने शीट बेल्ट व हेल्मेट को लेकर तीन सौ वाहनों की जांच की। जांच में 204 वाहन चालकों का चालान किया गया।


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को फूल देकर जागरूक भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीरज पटेल, एआरटीओ प्रशासन प्रवीण कुमार सिंह, प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय, यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो समेत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed