फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 houses cut down, school also in danger of being cut

11 घर कटे, स्कूल पर भी कटान का खतरा

Thu, 24 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
11 houses cut down, school also in danger of being cut
सीतापुर। तराई इलाके में शारदा व सरयू का जलस्तर घटने लगा है। इससे कटान तेज हो गई है। बिसवां तहसील के फौजदारपुरवा व जटपुरवा में 11 लोगों के मकान कट गए। प्राथमिक विद्यालय के करीब नदी का पानी पहुंच गया है। इससे स्कूल पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। लहरपुर तहसील में शारदा नदी का पानी करीब 30 गांवों में पहुंच गया था। गुरुवार को जलस्तर कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू कई दिनों से उफना रही थी। गुरुवार को जलस्तर घटने लगा है। इससे कटान तेज हो गई है। जटपुरवा में फारूक, इलियास, आरिफ, साजिद, सिकन्दर के झोपड़ी पानी में कट गई। फौजदारपुरवा में मथुरा, लालाराम, सोबरन, जमींदार, झब्बू व कैलाश की झोपड़ी कटान में समा गई है। जबकि मुनव्वर, मुश्ताक, छोटकऊ, मुस्तकीम, हनीफ, कादिर, जाहिद व नफीस आदि के करीब 15 घरों से नदी महज 20 मीटर दूर बह रही है। अगर जलस्तर बढ़ता है तो खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय फौजदारपुरवा के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। स्कूल से करीब पांच मीटर दूर नदी बह रही है। इससे स्कूल के कटने की आशंका है। लहरपुर तहसील के बढ़रिया, क्योटाना, पूरनसरायं, बसंतापुर, जयपालपुर, कोल्हूपुरवा, रोहिया, शिवपुर व लखनीपुर गांव जबकि तेजवापुर, भदफर, खनियापुर, दहेली, पट्टी दहेली, कुसेपा, रमपुरवा, सोंसरी व सुजाबाद में जलस्तर कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया था। पक्के संपर्क मार्ग खुलने से राहत तो मिल रही है, लेकिन कच्चे संपर्क मार्गों पर काफी दिक्कत आ रही है। कीचड़ होने की वजह से इन पर निकलना मुश्किल हो रहा है। रजनापुर से बरछता व बरेला का संपर्क मार्ग बहुत ही खराब हो गया है। क्योटॉना के मार्ग भी खराब होने से आवागमन में दिक्कतें आनी शुरू हो गई है।

रेनकट और रैट होल को तत्काल पाटें : ज्ञान
रेउसा/सीतापुर। बाढ़ प्रभावित रेउसा क्षेत्र के गांव फौजदारपुरवा और कटान स्थलों का विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। विधायक ने पीड़ितों को तिरपाल का वितरण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को बंधों पर बने रेनकट और रैट होल तत्काल पाटने के निर्देश दिए। विधायक ने फौजदारपुरवा व परमेश्वरपुरवा में कटान रोकने को बाढ़ खंड को तत्काल प्रभाव से ठोस योजना बनाकर कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को नदी पर बने तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए।
85 बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल का वितरण किया गया है। जलस्तर कम हो रहा है। बराबर टीमें पानी पर नजर बनाए हुए है।
अभिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed