फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11.25 lakh scam in two panchayats of Rampur Mathura

रामपुर मथुरा की दो पंचायतों में 11.25 लाख का घोटाला

Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
11.25 lakh scam in two panchayats of Rampur Mathura
सीतापुर। जिले के तमाम प्रधानों ने अपने कार्यकाल में सरकारी धन का गलत उपयोग किया। इसमें संबंधित सचिव भी बराबर के जिम्मेदार रहे। इनका खुलासा ग्राम पंचायतों की लेखा परीक्षा में हो रहा है। एक ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों के आडिट में सवा 11 लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। इस पर संबंधित प्रधान व सचिव से वसूली के आदेश दिए गए हैं। वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को समाप्त हो गया। जिले की 1601 ग्राम पंचायतों का गठन वर्ष 2015 के दिसंबर माह में हुआ था। पांच साल तक गांवों में विकास के लिए शासन ने विभिन्न कार्यों के लिए बड़ी रकम मुहैया कराई। जिससे विकास कार्य तो नहीं हुए, लेकिन इसे खर्च करने वालों का विकास जरूर हुआ। सड़क, नाली, तालाब, चकरोड, कैटलशेड, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, हैंडपम्प, स्कूलों की बाउंड्रीवॉल, व्यक्तिगत शौचालय आदि कार्य कराने के लिए जितनी धनराशि दी गई।
विज्ञापन

उसके अनुसार गांवों में काम नहीं हो सके। इसी कारण गांवों की तस्वीर खर्च धनराशि के अनुपात में नहीं बदली। गांव के रास्ते चलने लायक नहीं हैं। नालियों से पानी की निकासी सही प्रकार नही हो रही है। गांवों के विकास के लिए भेजी गई भारी भरकम धनराशि के दुरुपयोग करने व हड़पने के मामलों का खुलासा हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों का आडिट करने का प्रावधान है। इसी के तहत लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा अभिलेखों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास खंड रामपुरमथुरा की ग्राम पंचायत अंगरौरा का आडिट किया गया। यहां वर्ष 2016-17 से 2018-19 के दौरान नौ लाख तीन हजार 31 रुपये का गबन पाया गया है। इसके लिए उत्तरदायी प्रधान अशोक तिवारी एवं सचिव रक्षित कुमार से धनराशि की वसूली समान रूप करने की संस्तुति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गौरा का भी आडिट किया गया।

यहां वर्ष 2015-16से 2018-19 के दौरान दो लाख 26 हजार 698 रुपये का गबन पाया गया। इसके लिए भी संबंधित प्रधान विकास सिंह एवं सचिव संतोष कुमार से समान रूप से वसूली करने की संस्तुति की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि एडीओ पंचायत रामपुर मथुरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed