फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शहर के पुराने कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ पर तनाव

शहर के पुराने कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ पर तनाव

Fri, 08 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुराने कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ पर तनाव
सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके का किया मुआयना, हालात सामान्य
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में हाईवे के किनारे स्थित पुराने कब्रिस्तान में लेबलिंग के दौरान कब्रों से छेड़छाड़ पर तनाव फैल गया। मुस्लिम समाज के भारी तादात में लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर इस हरकत का विरोध जताया।

खबर पाकर सीओ सिटी व शहर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने कब्रिस्तान का मुआयना कर आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए लिखित में शिकायत देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों के मुताबिक हालात सामान्य हैं। हालांकि कब्रों से छेड़छाड़ को गलत मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई का मूड बना लिया है। इसके लिए जमीन की पैमाइश कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। शहर में बाईपास के करीब सबसे पुराना कब्रिस्तान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कब्रिस्तान में इन दिनों कमेटी की ओर से जमीन की लेबलिंग का काम कराया जा रहा है। बताया जाता है कि वहां कुछ कब्रों से छेड़छाड़ करते हुए ईंटें उखाड़ ली गईं। यह खबर फैलते ही मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त हो गया।

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचकर विरोध दर्ज कराने लगे। इससे तनाव फैल गया। सूचना पर सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह और शहर कोतवाल हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

मुआयने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह भरोसा भी दिलाया कि लिखित शिकायत पर उचित कार्रवाई होगी। हालांकि देर शाम तक किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नही दी थी।


कब्रिस्तान में कमेटी द्वारा लेबलिंग का काम कराया जा रहा है। वहां कुछ कब्रों से छेड़छाड़ हुई है, जो गलत है। हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। फिर भी तहसील प्रशासन से वार्ता कर जमीन की पैमाइश कराने को कहा गया है। पैमाइश के बाद दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-योगेन्द्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed