फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोतवाली से महज चार सौ मीटर की दूरी पर एटीएम को बनाया निशाना

कोतवाली से महज चार सौ मीटर की दूरी पर एटीएम को बनाया निशाना

Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली से महज चार सौ मीटर की दूरी पर एटीएम को बनाया निशाना
गैस कटर की आग से सायरन बजने पर भाग गए शातिर
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली से महज चार सौ मीटर की दूरी पर लगे एक एटीएम को बुधवार रात शातिर बदमाशों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए बदमाश गैस कटर से एटीएम काटने लगे। इस दौरान कटर से निकलने वाली आग की वजह से एटीएम का सायरन बज उठा।

आननफानन में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फौरन मौके की ओर रवाना हुई। उसके आने की आहट से शातिर अपनी कार व दूसरे उपकरण छोड़कर भाग गए। एटीएम में गैस कटर व अन्य उपकरणों के अलावा पुलिस ने बदमाशों की कार बरामद की है। एसपी व एएसपी ने मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर में कोतवाली से करीब आधा किलोमीटर खेमकरन इंटर कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। बैंक के पास में ही एटीएम लगा है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात है। मगर गार्ड की ड्यूटी रात 10 बजे तक रहती है। बुधवार रात करीब ढाई बजे शातिर बदमाशों ने एटीएम लूटने के इरादे से बूथ पर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर एटीएम के शटर का ताला तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए। अंदर पहुंचकर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच कटर की आग से बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित मुख्यालय में सायरन बजने लगा।

मुख्यालय से सीओ लहरपुर के सीयूजी पर जानकारी दी गई। एटीएम लूटे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आननफानन में पुलिस एटीएम की ओर रवाना हुई। पुलिस के आने की आहट बदमाशों को होते ही वह अपना सारा सामान व कार छोड़कर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने मौके से गैस कटर व अन्य उपकरणों समेत बदमाशों की कार कब्जे में ले ली। बैंक कर्मी अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

...पुलिस के हूटर ने बदमाशों को किया अलर्ट
एटीएम लूटने की कवायद की खबर पुलिस को सही वक्त पर मिल गई थी। पुलिस थोड़ा सा एहतियात बरतकर घेराबंदी करती तो बदमाश रंगेहाथ दबोच लिए जाते। मगर लहरपुर पुलिस की जरा सी लापरवाही ने बदमाशों को भाग निकलने का मौका दे दिया।

दरअसल, सीओ का निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने गंभीर चूक यह कर दी कि अपने वाहनों के हूटर बजा दिए। इसकी आवाज सुनकर एटीएम में मौजूद बदमाश भाग गए।

मौके से मिले कई अहम सुराग
एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने पुलिस को कई अहम सुराग मुहैया करा दिए हैं। करीब 38 मिनट की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो शातिर बदमाश किस तरह एटीएम को गैस कटर से काट रहे हैं।

पुलिस सायरन सुनते ही वह इस कदर हड़बड़ाए कि गैस कटर को जलता छोड़कर भाग खड़े हुए। फुटेज में बदमाशों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं। बदमाशों की पहचान के लिए कई अन्य सुराग भी मौके से पुलिस के हाथ लगे हैं।

शातिरों के निशाने पर जिले के एटीएम
जिले के एटीएम इन दिनों शातिरों के निशाने पर हैं। एक जनवरी की रात थाना मछरेहटा इलाके में बीहट बीरम गांव में लगे एचडीएफसी के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश 15 लाख की रकम लूट ले गए थे।


इस वारदात की तेइसवीं रात शातिरों ने लहरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाया। शातिरों ने यहां भी गैस कटर का इस्तेमाल किया। हालांकि एटीएम से रकम पार करने में शातिर कामयाब नहीं हो सके।

एटीएम में मौके से हाथ लगे कई अहम सुरागों के जरिए बदमाशों के काफी करीब पुलिस पहुंच चुकी हैं। जाल बिछा दिया गया है। बहुत जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे।
-अखंड प्रताप सिंह, सीओ लहरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed