{"_id":"5b8598d342c792466835fe20","slug":"101535482067-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर सड़कों से हटाए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर सड़कों से हटाए गए अवैध कब्जे
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
तम्बौर (सीतापुर)। नगर पंचायत तम्बौर और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में जेसीबी ने सड़क के दोनों तरफ दौड़ लगाई और अवैध कब्जे हटवाएं। अभियान को लेकर व्यापारियों में दिन भर खलबली मची रही।
मालूम हो कि तम्बौर कस्बे को नगर पंचायत दर्जा है। पर यहां की सड़कें अतिक्रमण का शिकार हैं। यहां की प्रमुख सड़कों पर अवैध अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की समस्या रहती है। यही नहीं राहगीरों को भी राह चलने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
इसे देखते हुए डीएम ने तहसील प्रशासन को अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए थे। इस पर सोमवार को नगर पंचायत तम्बौर और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मय जेसीबी मशीन के मुख्य बाजार पहुंची। मय जेसीबी के अतिक्रमण विरोधी दस्ते को देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया, फिर क्या था कि जिन व्यापारियों ने सड़कों पर अपनी दुुकानों का सामान सजा रखा था, वो सामान को समेटने में जुट गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में महाविद्यालय से गांजर इंटर कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के अवैध कब्जे हटवाए गए। साथ ही चेताया कि अगर किसी ने भी दोबारा अतिक्रमण किया तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नगर पंचायत ईओ मनोज मिश्रा के साथ थानाध्यक्ष ओपी सरोज मय पुलिस बल दिनभर डटे रहे।