फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सियार ने चार पर किया हमला, जख्मी

सियार ने चार पर किया हमला, जख्मी

Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सियार ने चार पर किया हमला, जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक सियार ने बालक समेत चार लोगों पर हमला बोला। इससे चारों लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां पर उन्हें एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं लग सके। डॉक्टरों ने अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन मौजूद न होने की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर निवासी आशिक अली की पत्नी हाफिजा (60) सोमवार को घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान एक सियार वहां पहुंच गया। इससे पहले कि वृद्धा कुछ समझ पाती। सियार ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों समेत मौके पर पहुंचे और वृद्धा को बचाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सियार ने गांव के मुस्तफा (28), कमरुद्दीन (38) व हसरत के पुत्र हसनैन (7) पर पलटवार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हाफिजा समेत मुस्तफा, कमरुद्दीन व हसनैन जख्मी हो गए। परिवारीजन घायलों को लेकर लहरपुर सीएचसी पहुंचे। यहां पर घायलों की मरहम पट्टी कर दी गई, लेकिन एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाए गए। पूछने पर परिवारीजनों को बताया गया कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन मौजूद नहीं हैं।


इस बाबत अधीक्षक डॉ. सुधीर पांडेय ने बताया कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन मौजूद नहीं हैं। डिमांड भेजी गई है, इंजेक्शन आते ही मरीजों को इलाज उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed