{"_id":"5978c0734f1c1bb6768b45c9","slug":"101501085811-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूली वाहनों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूली वाहनों का चालान किया
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच स्कूली वाहनों का चालान किया
दूसरे दिन भी शहर में चला चेकिंग अभियान
सीतापुर। प्रशासन, पुलिस व परिवहन अफसरों की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान मानकों का पालन न करने वाले पांच स्कूली वाहनों का चालान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल के नेतृत्व में एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, एआरटीओ प्रदीप देशमणि व सीओ सिटी की टीम दूसरे दिन बुधवार को भी शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग किया। इस दौरान रीजेंसी, डीपीएस आदि स्कूलों के 22 वाहनों की फिटनेस, बीमा, डीएल, फस्ट एड बाक्स, खिड़कियों पर जाली आदि को चेक किया गया। चेकिंग में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर पांच वाहनों का चालान किया गया। मालूम हो कि कि जिले में कुल 164 स्कूली वाहन रजिस्टर्ड हैं। जबकि अनुमानत पांच सौ स्कूली वाहन संचालित हैं। डीएम के निर्देश पर इन दिनों स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में स्कूली वाहन चेक किए। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।