{"_id":"593c224c4f1c1b397a8b459e","slug":"101497113164-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में थाने लाया गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में थाने लाया गया युवक लापता
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के शक में थाने लाया गया युवक लापता
तम्बौर (सीतापुर)। पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया एक युवक थाने से भाग निकला। उसके परिवारीजन पुलिस पर युवक की पिटाई कर गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अब तक कोई शिकायत नहीं की है।
बताते हैं कि तम्बौर पुलिस ने कस्बे के नवाब साहब पुरवा निवासी बाला उर्फ महबूब आलम को चार दिन पूर्व चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पुलिस ने बिना किसी लिखी पढ़ी के युवक को तीन दिन तक थाने में बिठाए रखा। उसके परिवारीजन उसे खाना देने भी जाते रहे। लेकिन शुक्रवार को वह संदिग्ध हालात में थाने से लापता हो गया। युवक के परिवारीजन पुलिस पर युवक की पिटाई कर गायब कराने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अब तक कहीं तहरीर नहीं दी है। एसओ अनिल पांडेय का कहना है कि युवक को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। लघुशंका के बहाने वो थाने से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।