फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 people found stealing electricity by hanging, case registered

Sitapur News: कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले 10 लोग, केस दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
10 people found stealing electricity by hanging, case registered
सीतापुर। बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के तहत मछरेहटा इलाके के खानीपुर गांव में चेकिंग की गई। जिसमें रामकुमार, श्रीराम, राजेंद्र, राकेश, रामा देवी व राजेंद्र प्रसाद बिना कनेक्शन के कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। मौके पर इनके घर में बिजली से उपकरण चलाए जा रहे थे।
इसी तरह कमलापुर में चेकिंग की गई। यहां पर तीन लोग चोरी करते मिले। आनंद नगर में एक लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इन सभी 10 के खिलाफ अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


परखी उपकेंद्रों की हकीकत
अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को देवगवां, नैपालापुर, कमलापुर, मछरेहटा व पिसावां उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। अनुरक्षण माह के तहत कराए जा रहे तकनीकी कार्यों को देखा। कई केंद्रों पर उपकरण खराब मिले। एसडीओ को तीन दिन के अंदर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed