{"_id":"6324c73f09fdb131271731bf","slug":"zone-winner-became-players-siddharthnagar-news-gkp4507358146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन विजेता बनीं जिले की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन विजेता बनीं जिले की बेटियां
विज्ञापन
जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता जिले की वॉलीबाल टीम।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोन विजेता बनीं जिले की बेटियां
सिद्धार्थनगर। सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित युवा कल्याण विभाग की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की महिला वॉलीबाल टीम विजेता बनीं। अंतिम मुकाबले में खिलाड़ियों ने गोरखपुर को शिकस्त देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
बस्ती मंडल से खेलते हुए वॉलीबाल टीम ने गोरखपुर मंडल को 25-22, 25-17 पराजित कर दिया। इसके पहले हुए मैच में जिले की टीम ने देवीपाटन मंडल को 25-19, 25-12 पराजित किया। यह टीम नोएडा में 23 सितंबर से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि टीम की आठ खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वॉलीबाल टीम में संजना साहनी, ज्योति वर्मा, नेहा गौड़, नंदिनी, अंजनी, नेहा भारती, सुमन व रेनू का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिला वॉलीबाल संघ के सचिव कोच इब्राहिम, कोच रत्नेश कुमार सिंह, शंभू गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, अरविंद गुप्ता एवं अंकुर सिंह ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
दो एथलीट भी जाएंगे
जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के दो एथलीट भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। गोला एवं चक्र फेंकने में अशरफ इरशाद एवं भाला फेंकने में नित्यानंद ने प्रथम स्थान हासिल किया।