फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth will be able to set up their own industry and will get interest free loan

Siddharthnagar News: युवा लगा सकेंगे अपना उद्योग मिलेगा ब्याजमुक्त लोन

Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Youth will be able to set up their own industry and will get interest free loan
सिद्धार्थनगर। युवाओं को तरक्की की नई राह दिखाने और उनको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कवायद तेज हो गई है। युवा अपना उद्योग लगा सकें, इसके लिए उद्योग विभाग उन्हें ब्याज मुक्त लोन देगा। इसको लेकर जल्द ही आवेदन शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के तहत जिले के सात सौ युवाओं को चार साल के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त लोग दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग की जानकारी होना जरूरी हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद जारी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत युवा पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन लेकर तरक्की कर पाएंगे। इसके लिए युवाओं का उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए, जबकि कौशल विकास, आईटीआई, ओडीओपी, सहित अन्य स्किल होना चाहिए। वहीं, इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग करने वाले युवाओं को लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमएसएमई इकाइयों को गति देने और उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के लिए जिले में सात सौ नई सूक्ष्म इकाइयों को स्थापित किए जाने के लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं रखी गई है। योजना का संचालन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed