{"_id":"65ca6633b1b123681e0d3d14","slug":"youth-who-have-completed-18-years-of-age-become-voters-naib-tehsildar-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-112801-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा बने मतदाता : नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा बने मतदाता : नायब तहसीलदार
Tue, 13 Feb 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। युवाओं को अधिक से अधिक वोटर बनाने के लिए डुमरियागंज तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खैर इंटर कॉलेज बनगवा बरईं, अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय पोखराकाजी तथा मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल हल्लौर पर युवा वोटर बनो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डुमरियागंज तहसील के नायब तहसीलदार महबूब आलम ने 1 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता पुननिरीक्षण अभियान के दौरान आवेदन की प्रक्रिया की औपचारिकताएंं पूरी कर मतदाता बनने के लिए आह्वान और प्रेरित किया।
नायब तहसीलदार महबूब आलम ने कहा कि देश के हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। ऐसे में देश के हर मतदाता को मतदान प्रक्रिया में जिम्मेदारी समझ कर शामिल होना चाहिए। जो नौजवान 1 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं, वह वोटर बनने के लिए फार्म छह भरकर बूथ लेबल ऑफिसर को अपना फार्म जमा करें। जिससे उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में वोटर बनने के बाद मताधिकार करने का मौका मिल सके।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक राम कुबेर यादव, रामसुबेर, प्रधानाचार्य सुफियान मलिक, अयोध्या पांडे, फ़ैज अहमद, जमाल अहमद आदि मौजूद रहेl