फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth returning from Nanihal dies in accident

ननिहाल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from Nanihal dies in accident
ननिहाल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

सदर थानाक्षेत्र के खुशराजपुर गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर हाइवे पर स्थित खुशराजपुर गांव के पास मंगलवार रात ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पहिया वाहन चालक भाग गया।

उसका थानाक्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी कन्हैया (22) पुत्र खेदू का ननिहाल मोहाना थानाक्षेत्र के हरैया गांव में है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को ननिहाल गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। अभी सदर थानाक्षेत्र के एनएच पर नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित खुशराजपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते वह भाग गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेब में मिले कागजात से शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed