{"_id":"5706a2a84f1c1b7725c811d6","slug":"youth-killed-in-accident-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में हुए हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में हुए हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोटन में मृतक के घर रोते विलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सऊदी अरब में नौकरी करने गए क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में हो गई। दुर्घटना 28 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था। ग्यारह दिनों के बाद मृतक का शव गुरुवार को पैतृक निवास पहुंचा। युवक लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खीरीडीहा निवासी फैयाज अहमद (26) है। पुत्र शहाबुद्दीन उम्र 26 वषज् का सउदी मे ही कार एक्सीडेन्ट मे मौत हो गयी ।
परिजनों के मुताबिक फैयाज अहमद 6 वर्ष पूर्व सऊदी अरब के जेद्दा शहर में इलेक्ट्रिशियन पद पर काम करने के लिए गया था। कंपनी के मालिक ने काम के लिए एक चार पहिया वाहन मुहैय्या करवाया था। घटना के दिन मृतक युवक कंपनी के काम से शहर आ रहा था। रास्ते में कार की टक्कर किसी वाहन से होने से मौत हो गई। मृतक का भाई रियाज भी सऊदी अरब में काम करता है। घटना कर सूचना मिलने पर भाई के शव को लेने के बाद प्रक्रिया पूरी कर गांव ले आया।