फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth from Hallaur dies after falling from train in Ghazipur

Siddharthnagar News: हल्लौर के युवक की गाजीपुर में ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth from Hallaur dies after falling from train in Ghazipur
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव निवासी एक युवक की गाजीपुर परीक्षा देने के लिए जाते समय सोमवार की रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस घटना से दुखी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के हललोर गांव निवासी अब्बास मेहंदी रिजवी (34) मोहम्मद मेहंदी सोमवार की सुबह मंगलवार को गाजीपुर में आयोजित होने वाली बीएड की परीक्षा देने के लिए गया था। वह शालीमार एक्सप्रेस टे्रन से गाजीपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गाजीपुर से पहले सादात स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह असंतुलित होकर लड़खड़ाकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने लाश को मर्चेंरी में भेज दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड के जरिए लाश की शिनाख्त के लिए डुमरियागंज थाने और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन लाश लेने के लिए सोमवार की शाम को ही गाजीपुर के लिए रवाना हो हो गए। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस से लाश उसके घर पर लाई गई। इसके बाद पर मंगलवार की शाम 4:30 बजे गांव स्थित कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed