{"_id":"69ff7499ff0ee32fb7006399","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157894-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महादेवा नानकार निवासी दीपक (25) पुत्र बहरैची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मां-बाप की छोटी सी डांट से नाराज होकर शुक्रवार रात में घर निकल गया था। शनिवार को गांव पूरब आम के बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे उसका शव देकर ग्रामीणों ने जानकारी दी थी।
जानकारी के अनुसार, महदेवा नानकार निवासी दीपक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। 15 दिन पहले उसने दूसरी शादी की थी। किसी बात को लेकर इसके मां-बाप ने शुक्रवार को डांट दिया था। उसके बाद वह घर निकल गया। शनिवार को बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे उसकी लाश को देखकर परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल परिजन दीपक के शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाकर शव का पंचनामा किया। वहीं, पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। गांव वाले किसी तरह उसे ढांढ़स बांधते चुप करा रहे थे। दीपक की आत्महत्या से पूरा गांव असमंजस में है।
विज्ञापन
पिता बहरैची ने रोते हुए कहा कि मेरी पत्नी ने कहा कि भोजन कर लो रात ज्यादा हो गई है। इतने में वह भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। वह कमरे से कब निकलकर रात में बाग में चला गया। किसी को पता ही नहीं चल पाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।े