फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies due to exposure to strong sunlight

Siddharthnagar News: तेज धूप की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 15 Jun 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to exposure to strong sunlight
बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव का था मृतक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव का एक युवक बृहस्पतिवार को दोपहर में तेज धूप की चपेट में आने से बेहोश हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव निवासी दीपक अग्रहरि (28) पुत्र रामेश्वर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे अपने घर पिपरा फरदंग से साइकिल लेकर बांसी नल खरीदने गया था। बांसी से नल लेकर दोपहर में एक बजे के करीब घर की तरफ लौट रहा था। अभी वह मुडार छिबिया गांव के पूरब पहुचा ही था कि तेज धूप होने के कारण अचानक वह साइकिल लेकर सड़क के बगल गिर पड़ा और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। उसी रास्ते से मुडार छिबिया की तरफ जा रहे गांव के प्रधान आशुतोष पांडेय की नजर अचानक दीपक पर पड़ी और बाइक रोक कर दीपक को उठने लगे। लेकिन बेहोशी हालत देखकर सूचना परिजनों को दी परिजन मौके पर पहुंच गए और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात दीपक की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रामेश्वर अग्रहरि के चार लड़के हैं। जिसमें दीपक सबसे बड़ा लड़का था। दीपक अपनी रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहता था। वह बीते बुधवार को मुंबई से घर आया है। दीपक की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। दीपक के पास अभी केवल पांच वर्ष की एक लड़की है। दीपक के पिता रामेश्वर अग्रहरि ने बताया कि चिकित्सकों का कहना था कि तेज धूप के कारण लू लगने से दीपक की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed